Sukanya Samriddhi Yojana (SSY Scheme) 2024|| सुकन्या समृद्धि योजना Online Apply

Telegram Group Join Now

मित्रों, हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने देश की बेटियों के भविष्य को सुरक्षित और समृद्ध बनाने के लिए ‘Sukanya Samriddhi Yojana’ (SSY Scheme) की शुरुआत की है। अब आपको अपनी नन्ही सी बिटिया के भविष्य की चिंता करने की जरूरत नहीं है। यह योजना उनके शिक्षा और विवाह के लिए धन संचय करने में मदद करती है, और उनके उज्जवल भविष्य की गारंटी देती है।

इस योजना के अंतर्गत, माता-पिता के द्वारा अपनी बेटी के 10 वर्ष की आयु पूरी होने से पहले बचत खाता खोलवाया जाता है। यह खाता बैंक या पोस्ट ऑफिस के माध्यम से खुलवाया जा सकता है। इस खाते में बचत के लिए माता-पिता प्रति वर्ष ₹250 से लेकर 1.5 लाख रुपए तक जमा करा सकते हैं। इस योजना के तहत खोले गए बचत खाते में सरकार द्वारा एक निश्चित दर पर जमा राशि पर चक्रवृद्धि ब्याज भी दी जाती है।

यदि आप अपनी बेटी की भविष्य के लिए सुकन्या समृद्धि योजना 2024 में खाता खोलवाना चाहते हैं और इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, तो हम आपको SSY योजना से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे। हम आपको सुकन्या समृद्धि योजना क्या है, इसकी विशेषताएं, उद्देश्य, पात्रता, इस योजना के तहत खाता खोलने के लिए आवश्यक दस्तावेज आदि के बारे में विस्तृत जानकारी देंगे। कृपया आप हमारे इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें।

Sukanya Samriddhi Yojana (SSY Scheme) 2024

केंद्र सरकार द्वारा ‘सुकन्या समृद्धि योजना’ को बेटियों के भविष्य में पढ़ाई, उच्च शिक्षा, और शादी में होने वाले खर्चे को पूरा करने के लिए शुरू किया गया है। इसका उद्देश्य है कि माता-पिता अपनी बेटियों के भविष्य की चिंता से मुक्त होकर उन्हें सही समय पर आवश्यक आर्थिक सहायता प्रदान कर सकें। यह योजना ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ अभियान के तहत शुरू की गई है और इसमें एक महत्वपूर्ण दिशा है।

सुकन्या योजना के तहत, माता-पिता अपनी कन्या के लिए निवेश खाता खोल सकते हैं। इस खाते में प्रति वर्ष ₹250 से लेकर अधिकतम 1.5 लाख रुपए तक निवेश किया जा सकता है। वर्तमान में सुकन्या खाते में जमा की गई राशि पर 7.6% की दर से ब्याज भी प्रदान किया जा रहा है। यदि आपको SSY योजना से संबंधित अधिक जानकारी चाहिए तो आप इस लेख को अंत तक पढ़ सकते ह

Sukanya Samriddhi Yojana 2024 Overview

योजना का नामसुकन्या समृद्धि योजना
शुरू की गई केंद्र सरकार द्वारा
लाभार्थी10 वर्ष से काम उम्र की बालिकाएं
योजना का लाभबेटियों की उच्च शिक्षा एवं शादी में होने वाले खर्च के लिए बचत।
उद्देश्यबेटियों की भविष्य को सुरक्षित करना
निवेश राशि न्यूनतम रु250 से लेकर अधिकतम 1.5 लाख रूपये तक
वर्तमान वर्ष2024
Scheme FormsClick Here
Interest RateClick Here
आधीकारिक वेबसाइटClick Here
Sukanya Samriddhi Yojana

Sukanya Samriddhi Yojana 2024 का उद्देश्य

सरकार द्वारा सुकन्या समृद्धि योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं के भविष्य को सुरक्षित करना है। अक्सर बेटियों के जन्म होने पर गरीब परिवार के अभिभावक चिंतित हो जाते हैं कि उनकी बेटी का भविष्य कैसा होगा, वह बेटीयों की पढ़ाई लिखाई एवं शादी के खर्चे को लेकर हमेशा चिंतित रहते हैं। इन्हीं सभी चिंताओं से मुक्त करने के लिए सरकार द्वारा सुकन्या योजना को शुरू किया गया है।

Also Read this – https://www.sarkariupdate247.com/jandhan-khata-me-2000-rupye/

इस योजना के माध्यम से कोई भी गरीब परिवार से संबंध रखने वाले अभिभावक भी आसानी से अपनी बेटी के उज्जवल भविष्य के लिए बचत खाता खुलवा सकते हैं और उसमें निवेश कर सकते हैं। इससे बेटियों के बड़े हो जाने पर उन्हें पैसे की कोई चिंता करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी और बेटियां भी आत्मनिर्भर बन पाएंगी।

सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) की विशेषताएं

SSY योजना को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा देश की बालिकाओं के लिए शुरू किया गया है। इस योजना की ये निम्न महत्वपूर्ण विशेषताएं हैं-

  • इस योजना के तहत अभिभावक अपनी बेटी के उज्जवल भविष्य के लिए बचत खाता खोल सकते हैं।
  • इस योजना के तहत खोले गए बचत खाते का संचालन बालिका के माता-पिता 10 वर्ष की आयु तक कर सकते हैं।
  • बालिका के माता-पिता द्वारा खोले गए खाते में प्रति वर्ष न्यूनतम ₹250 से लेकर अधिकतम 1.5 लाख रुपए तक जमा कर सकते हैं।
  • सुकन्या योजना के तहत खोले गए खाते में खाताधारक को 15 साल तक निवेश करना अनिवार्य है।
  • यदि माता पिता अपनी बेटी की उच्च शिक्षा के लिए इस खाते में जमा राशि को निकालना चाहते हैं तो कन्या की 18 वर्ष की आयु पूरी होने के बाद जमा राशि का 50% निकाल सकते हैं।
  • बालिका के नाम से खाता खुलवाने के बाद यदि कोई राशि जमा नहीं की जाती है तो खाते पर प्रतिवर्ष ₹50 का पेनल्टी लगाया जाता है।
  • निवेशकों को SSY योजना के तहत 7.6% की दर से ब्याज प्रदान किया जाता है।
  • इस योजना के तहत खाता खुलवाने पर आपको इनकम टैक्स एक्ट के अनुसार टैक्स में भी छूट दी जाती है।
  • सुकन्या योजना के अंतर्गत एक परिवार से दो कन्याओं का खाता खुलवाया जा सकता है।

सुकन्या समृद्धि योजना के लिए पात्रता (Eligibility)

इस योजना के तहत खाता खुलवाने के लिए निम्न पात्रता होना आवश्यक है –

  • कन्या एवं उनके माता पिता देश के स्थाई निवासी होने चाहिए।
  • सुकन्या योजना में एक परिवार की केवल दो बालिकाओं का ही खाता खोला जा सकता है।
  • Sukanya Samridhi Yojana के तहत खाता खुलवाने के लिए बालिका की उम्र 10 वर्ष से कम होनी चाहिए।
  • इस योजना के अंतर्गत एक कन्या के नाम से केवल एक ही खाता खुलवा सकते है।

Also Read this – 2024 me ipl: 10 ipl टीमो ki Sambhavit playing 11 aur unki takat aur kamjoriyan

सुकन्या समृद्धि योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

SSY Scheme Required Documents: यदि आप सुकन्या समृद्धि योजना के तहत अपनी बिटिया का खाता खुलवाना चाहते हैं तो आपको निम्न दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ेगी जो आपको बैंक या पोस्ट ऑफिस लेकर जाना होगा। सभी डाक्यूमेंट्स इस प्रकार है –

  • बालिका का जन्म प्रमाण पत्र होना चाहिए,
  • माता पिता का आधार कार्ड / पैन कार्ड / पहचान पत्र,
  • निवास प्रमाण पत्र,
  • बैंक जा डाकघर द्वारा मांगे गए दस्तावेज,
  • पासपोर्ट साइज फोटो।

SSY अकाउंट खुलवाने के लिए बैंकों की सूची

सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खाता खुलवाने के लिए बैंकों की सूची नीचे दी गई है। इन सभी बैंकों के नजदीकी शाखा में जाकर आप अपनी बिटिया के भविष्य के लिए बचत खाता खोल सकते हैं।

  • भारतीय स्टेट बैंक
  • पंजाब नेशनल बैंक
  • बैंक ऑफ इंडिया
  • बैंक ऑफ बड़ौदा
  • बैंक ऑफ महाराष्ट्र
  • इलाहाबाद बैंक
  • ऐक्सिस बैंक
  • आंध्रा बैंक
  • पंजाब एंड सिंध बैंक
  • यूनियन बैंक ऑफ इंडिया
  • यूको बैंक
  • विजय बैंक
  • ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स
  • स्टेट बैंक ऑफ हैदराबाद
  • बैंक ऑफ महाराष्ट्र
  • यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया
  • केनरा बैंक
  • देना बैंक
  • स्टेट बैंक ऑफ पटियाला
  • स्टेट बैंक ऑफ मैसूर
  • आईडीबीआई बैंक
  • स्टेट बैंक ऑफ त्रावणकोर
  • आईसीआईसीआई बैंक
  • स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर एंड जयपुर

SSY खाता में जमा राशि कब निकाल सकते हैं

यदि आप सुकन्या योजना के तहत खाते में पैसे जमा करवाते हैं और आप जमा की गई राशि निकालना चाहते हैं तो आप निम्न स्थिति में जमा की गई धनराशि निकाल सकते हैं।

  • यदि बालिका की आयु 18 वर्ष पूरी हो जाती है तो वह उच्च शिक्षा के लिए खाते में जमा राशि का 50% निकाल सकती हैं।
  • लेकिन 1 साल में एक ही बार और अधिकतम 5 साल तक किस्त में धनराशि निकाली जा सकती है।
  • सुकन्या योजना के तहत खोले गए निवेश खाता में 15 वर्षों तक निवेश करना अनिवार्य है।

किन परिस्थितियों में SSY खाता बंद किया जा सकता है

आप इन परिस्थितियों में सुकन्या खाता को 18 वर्ष की आयु पूरी होने से पहले बंद करा सकते हैं और खाते में जमा राशि निकाल सकते हैं।

  • कन्या की शादी होने की स्थिति में: लाभार्थी कन्या द्वारा 18 वर्ष की आयु पूरी हो जाने के बाद अपनी शादी के खर्च के लिए परिपक्वता अवधि से पहले पैसे निकाल सकते हैं।
  • खाताधारक की मृत्यु होने की स्थिति में: यदि खाताधारक की आकस्मिक मृत्यु हो जाती है तो इस स्थिति में बालिका के माता पिता सुकन्या योजना खाते में जमा राशि निकाल सकते हैं।
  • खाता जारी रखने के लिए आर्थिक रूप से असमर्थ होना: यदि अभिभावक द्वारा लाभार्थी कन्या के खाते को जारी रखने में असमर्थ होते हैं तो इस स्थिति में परिपक्वता अवधि से पहले SSY खाता को बंद किया जा सकता है।

सुकन्या समृद्धि योजना कैलकुलेटर 2024

यदि आप मैच्योरिटी राशि कैलकुलेट करना चाहते हैं, तो आप सुकन्या समृद्धि कैलकुलेटर (SSY Calculator) का उपयोग कर सकते हैं। इसके माध्यम से आप प्रतिवर्ष निवेश और ब्याज दर के आधार पर मैच्योरिटी राशि की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

सुकन्या समृद्धि योजना में जमा की गई राशि पर 7.6% की ब्याज दर प्रदान की जाती है।उदाहरण के लिए, यदि आप मासिक रूप से ₹1000 जमा करते हैं, तो एक वर्ष में आपको ₹12,000 मिलेंगे। और अगर आप इसे 15 वर्ष तक जमा करते हैं, तो आपकी कुल निवेश राशि ₹1,80,000 होगी। इस अवधि के दौरान, जमा की गई राशि पर कुल ब्याज ₹3,29,000 होगा। अतः, मैच्योरिटी पर मिलने वाली कुल राशि ₹5,09,212 होगी।

सुकन्या योजना में ₹2000 जमा करने पर कितना मिलेगा?

यदि आप मासिक रूप से ₹2000 जमा करते हैं, तो एक वर्ष में आपको ₹24,000 मिलेंगे। 15 वर्षों में आपकी कुल निवेश राशि ₹3,60,000 होगी। इस अवधि के दौरान, जमा की गई राशि पर कुल ब्याज ₹6,58,425 होगा। अतः, मैच्योरिटी पर मिलने वाली कुल राशि ₹10,18,425 होगी।

सुकन्या योजना में ₹5000 जमा करने पर कितना मिलेगा?

यदि आप मासिक रूप से ₹5000 जमा करते हैं, तो एक वर्ष में आपको ₹60,000 मिलेंगे। 15 वर्षों में आपकी कुल निवेश राशि ₹9,00,000 होगी। इस अवधि के दौरान, जमा की गई राशि पर कुल ब्याज ₹16,46,062 होगा। अतः, मैच्योरिटी पर मिलने वाली कुल राशि ₹25,46,062 होगी।

प्रतिमाह 10000 जमा करने पर कितना मिलेगा?

प्रतिमाह 10000 जमा करने पर 1 वर्ष में कुल राशि रु1,20,000 होगी। 15 वर्षों में जमा की गई कुल राशि रु18,00,000 होगी। इस अवधि के दौरान, जमा की गई राशि पर कुल ब्याज रु33,30,307 होगा। अतः, मैच्योरिटी पर मिलने वाली कुल राशि रु51,03,707 होगी।

सुकन्या योजना में ₹12000 जमा करने पर कितना मिलेगा?

प्रतिमाह 12000 जमा करने पर 1 वर्ष में कुल राशि रु1,44,000 होगी। 15 वर्षों में जमा की गई कुल राशि रु21,60,000 होगी। इस अवधि के दौरान, जमा की गई राशि पर कुल ब्याज रु39,50,549 होगा। अतः, मैच्योरिटी पर मिलने वाली कुल राशि रु61,10,549 होगी।

सुकन्या समृद्धि योजना 2024 के तहत अकाउंट कैसे खोलें?

  • सुकन्या समृद्धि योजना 2024 के तहत अकाउंट खोलने के लिए पहला कदम है कि अभिभावकों को अपने निकटतम बैंक या पोस्ट ऑफिस में जाना होगा।
  • वहां से, उन्हें सुकन्या समृद्धि योजना के लिए आवेदन फॉर्म प्राप्त करना होगा।
  • फिर, उन्हें आवेदन फॉर्म में सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक भरना होगा।
  • फॉर्म भरने के बाद, वे फॉर्म के साथ सभी आवश्यक दस्तावेजों को जोड़ना होगा।
  • इस प्रक्रिया को पूरा करने के बाद, वे बैंक या पोस्ट ऑफिस में जाकर आवेदन फॉर्म जमा करें।

इस प्रकार, अभिभावक अपनी बिटिया के लिए सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खाता सफलतापूर्वक खोल सकते हैं।

सम्बन्धित FAQS

मेरी बेटी की उम्र 10 साल से थोड़ी अधिक हो चुकी है. क्या मैं अब भी उसके लिए SSY खाता खोल सकता हूँ?

दुर्भाग्य से, नहीं। SSY खाते के लिए पात्रता की अधिकतम आयु सीमा 10 वर्ष है। ऐसे में, आप उसकी शिक्षा और भविष्य के लिए अन्य निवेश विकल्प खोज सकते हैं।

क्या एक NRI (अनिवासी भारतीय) अपनी बेटी के लिए SSY खाता खोल सकता है?

हाँ, एक NRI भारत में अपनी बेटी के लिए SSY खाता खोल सकता है, यदि बालिका की उम्र 10 वर्ष से कम है और वह भारतीय नागरिक है।

खाता खोलने के बाद, क्या मैं कुछ साल के लिए जमा करना बंद करके फिर से शुरू कर सकता हूँ?

नहीं. नियमित योगदान SSY की एक प्रमुख जरूरत है। यदि किसी वर्ष न्यूनतम जमा राशि जमा नहीं की जाती है, तो खाते पर जुर्माना लगेगा।

क्या SSY में एकमुश्त निवेश का विकल्प है?

हाँ. आप न्यूनतम राशि से खाता खोलने के बाद एकमुश्त राशि जमा कर सकते हैं। लेकिन याद रहे, प्रत्येक वर्ष न्यूनतम योगदान की आवश्यकता बनी रहेगी।

SSY पर मिलने वाले ब्याज से क्या अतिरिक्त लाभ मिलते हैं?

SSY में मिलने वाला ब्याज भी कर-मुक्त होता है। साथ ही, ब्याज से होने वाली कमाई को फिर खाते में जमा करने पर उस पर भी ब्याज मिलता है। यह आपके निवेश को तेज़ी से बढ़ाने में मदद करता है।

क्या SSY से मिलने वाली परिपक्वता राशि पर भी कर नहीं देना होगा?

जी हाँ! SSY में किया गया निवेश, उस पर मिला ब्याज, और परिपक्वता के समय मिलने वाली पूरी राशि – सब कर मुक्त हैं।

बेटी की उच्च शिक्षा के लिए कुछ पैसे निकालने के बाद, क्या बादाम राशि पर ब्याज मिलना जारी रहेगा?

हाँ, आंशिक निकासी के बाद, शेष राशि पर ब्याज मिलता रहेगा।

Sharing Is Caring:

Leave a Comment